ujjain-three-girls-found-running-from-sevadham-ashram-two-women-missing
ujjain-three-girls-found-running-from-sevadham-ashram-two-women-missing

उज्जैनः सेवाधाम आश्रम से भागी तीनों बालिका मिली, दो महिलाएं लापता

उज्जैन, 14 जून (हि.स.)। उज्जैन के अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम से सोमवार को तड़के तीन लड़कियां और दो महिलाएं कमरे की जालियां तोड़कर भाग निकलीं थी। पुलिस ने तीनों लड़कियों को रामघाट से पकड़ लिया, लेकिन दो महिलाएं लापता हैं। लड़कियों ने आश्रम में अव्यवस्था के आरोप लगाए हैं। हालांकि आश्रम की ओर से इसका खण्डन किया गया है। महाकाल थाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर के अनुसार पूरा मामला इस प्रकार है- सेवाधाम आश्रम में कोर्ट की प्रक्रिया पूर्ण करके पुलिस द्वारा तीन लड़कियों को सौंपा गया था। ये तीनों लड़कियां और दो महिलाएं आज तड़के आश्रम के कक्ष की खिड़की तोड़कर भाग निकलीं। आश्रम से डायल 100 पर सूचना दी गई। इस आधार पर महाकाल पुलिस ने तलाशा तो रामघाट पर तीनों लड़कियां मिल गई। इनके साथ भागी दो महिलाएं नहीं मिली। पूछताछ में पुलिस को इन्होने बताया कि वे आश्रम में अव्यवस्थाओं के कारण परेशान थी और वहां से भागी। अब वे वहां नहीं रहना चाहती हैं। इस संबंध में बाल गृह के अधीक्षक शैलेंद्र कुमरावत ने बताया कि हम भी नहीं चाहते थे कि वे सेवाधाम आश्रम में रहे। यहां पिछले दिनों उन्हें लाया गया तथा नियमानुसार उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया। निगेटिव आने के बाद आश्रम भेजा गया। इनके आरोप गलत हैं। ये पहले भी बालगृह से भाग चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in