two-women-from-punjab-taken-to-dodachura-caught
two-women-from-punjab-taken-to-dodachura-caught

डोडाचूरा लेे जाते पंजाब की दो महिलाएं पकड़ाई

रतलाम, 0 5 अप्रैल(हि.स.)। जिले के जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में पकड़ाए पंजाब निवासी एक आरोपी की निशानदेही पर जावरा बस स्टेण्ड स्थित प्रतीक्षालय से डोडाचूरा ले जाते दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के पास से दो बैगों में रखा डोडाचूरा बरामद किया गया। जावारा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा। इन महिलाओं के पास से एक बेग में 10 किलोग्राम एवं एक बेग में 6 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। उक्त आरोपी महिलाओं ने अपना नाम रेशमा पति नरेन्द्रसिंह बाजीगर उम्र 30 वर्ष निवासी संगोवाल थाना बिलगा जिला जालंधर पंजाब एवं लच्छो पति निर्मलसिंह सेसी उम्र 45 वर्ष निवासी समुंद्रगढ़ थाना धुरी जिला संगरूर पंजाब होना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट केे तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in