two-villagers-buried-under-25-quintal-bars-died-due-to-trolley-overturning
two-villagers-buried-under-25-quintal-bars-died-due-to-trolley-overturning

ट्रॉली पलटने से 25 क्विंटल सरिया के नीचे दबे दो ग्रामीणों की मौत

उज्जैन, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उज्जैन से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर पानबिहार के समीप ग्राम मीण में ट्रॉली में लदे 25 क्विंटल सरिए के नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पलटी हुई देखी तो हादसे की जानकारी मिली। जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली और सरिए को हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घट्टिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरचेनिया प्रताप निवासी ओम सिंह पिता पर्वत सिंह 35 साल और मिथुन पिता राय सिंह 25 साल सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली से सरिए लेने के लिए उन्हेल गए थे। वहां से लौटते समय रात अधिक हो गई थी। ट्रैक्टर ट्राली में 25 क्विंटल लोहे के सरिए भरे हुए थे। ग्राम पान बिहार के समीप ग्राम मीण मैं अचानक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे जाकर खंती में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही उसमें सवार ओम सिंह और मिथुन 25 क्विंटल सरिया के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव में ही रहने वाला ईश्वर सिंह ग्राम बांदका में काम के लिए जा रहा था तो उसे रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली पलटी दिखी। वह ट्रैक्टर ट्राली को पहचानता था। उसने तत्काल घटना की जानकारी गांव में दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर ट्राली और 25 क्विंटल सरिया को हटाया तो उसमें से दोनों की लाश दबी हुई मिली। पानबिहार चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। रात 2 बजे आखिरी बार हुई थी बात पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ओम और मिथुन ट्रैक्टर ट्राली में सरिए भर का गांव की ओर आ रहे थे। रात अधिक होने के कारण परिवार के लोग भी चिंतित थे। रात तकरीबन 2 बजे ओम के मोबाइल पर उसके भाई की बात हुई थी। इस दौरान दोनों ने कहा था कि जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। लेकिन इस दौरान दुर्घटना हो गई। परिजन भी लगातार दोनों को फोन कर रहे थे। लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। गांव में मच गया हड़कंप हादसे की जानकारी लगते ही ग्राम खुरचनिया प्रताप मैं हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ओम सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए लोहे के सरियों की आवश्यकता पड़ रही थी। उन्हें लेने के लिए दोनों उन्हेल गए थे। घटना की जानकारी लगते ही पान विहार चौकी प्रभारी बल्लू मंडलोई भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। हिन्दुस्थान समाचार/गजेन्द्र सिंह तोमर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in