tourism-minister-inaugurates-boat-club-at-kutni-dam
tourism-minister-inaugurates-boat-club-at-kutni-dam

पर्यटन मंत्री ने कुटनी डैम पर किया बोट क्लब का लोकार्पण

छतरपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने शनिवार शाम को खजुराहो के निकट कुटनी डैम पर स्थित पर्यटन विभाग के एमपीटी बोट क्लब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने बोट क्लब से पानी में मोटर बोट पर बैठकर सवारी भी की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा कोविड-19 की चुनौती को परास्त कर बोट क्लब की शुरूआत की गई है। यहां प्राकृतिक वातावरण में सभी को परिवार और मित्रजनों के साथ जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति परमात्मा का पर्याय है। हमें वैदिक जीवन के महत्व को समझकर भव्यता का त्याग कर दिव्यता की ओर बढ़ने के बारे में भी सोचना चाहिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देवभूमि भारत का हृदय प्रदेश है। यहां दो ज्योतिर्लिंग सहित सभी अंचलों में अध्यात्म के साथ-साथ अद्भुत कला संस्कृति भी मौजूद है। उन्होंने यहां के चहुंमुखी विकास के लिए सभी से सुझाव और मार्गदर्शन देने के साथ ही खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर डीआईजी विवेकराज सिंह, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in