Tigress P-213 (32) gave birth to 04 cubs
Tigress P-213 (32) gave birth to 04 cubs

बाघिन पी-213 (32) ने 04 शावकों को जन्म दिया

बाघिन पी-213 (32) ने 04 शावकों को जन्म दिया पन्ना, 13 जनवरी, (हि.स.)। पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मी व पली बढ़ी बाघिन पी-213 (32) (बाघिन का यह दूसरा लिटर है ) ने परिक्षेत्र गहरीघाट में 04 शावकों को 2 से 3 माह पूर्व जन्म दिया है। बाघिन द्वारा शावकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करते हुए कैमरा ट्रेप में फोटोग्राफ प्राप्त हुए है। बाघिन एवं शावकों की नियमित रूप से मानीटरिंग की जा रही है। हाल ही में मानीटरिंग दल को चारों शावकों एवं बाघिन प्रत्यक्ष दिखाई दी है। अब यह शावक अपनी मां के साथ भ्रमण करने लगे हैं। बाघिन एवं चारों शावक स्वस्थ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेश पांडेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in