the-sky-is-clear-due-to-clear-sky-after-22-february-the-weather-will-turn-again
the-sky-is-clear-due-to-clear-sky-after-22-february-the-weather-will-turn-again

आसमान साफ होने से बढ़ी सिहरन, 22 फरवरी के बाद फिर मौसम लेगा करवट

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से बादल छंटने लगे हैं और मौसम साफ होने से सिहरन महसूस हो रही है। लेकिन जल्द ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो 22 फरवरी के बाद एक बार फिर मप्र में बादल छाने के साथ बौछारें गिरने के आसार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मप्र में राजधानी समेत अधिकांश क्षेत्रों में एक बार फिर बादल छाने के आसार है। दरअसल 22 फरवरी को एक के बाद एक कर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहे हैं। इन दो सिस्टम से हवा का रुख बदलने से फिर वातावरण में नमी बढऩे लगेगी। इससे बादल छाने लगेंगे। वहीं शुक्रवार से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी होने लगा है। आसमान साफ होने से शनिवार से धूप में तल्खी महसूस हो रही है। रविवार को भी दिन-रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने लगेंगे। इससे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in