गरीब एवं जरूरतमंदों को समस्याओं के निराकरण हेतु दफ्तरों के चक्कर ना लगाना पड़ेः खाद्य मंत्री

the-poor-and-needy-need-not-go-round-the-offices-to-solve-the-problems-food-minister
the-poor-and-needy-need-not-go-round-the-offices-to-solve-the-problems-food-minister

अनूपपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाना पड़े। इन समस्याओं का निराकरण निचले स्तर पर ही हो जाना चाहिए। हमारे गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के लोग एवं अन्य जरूरतमंद लोग अपने छोटे-मोटे कार्यों के निष्पादन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए निचले स्तर के अधिकारियों को चाहिए कि वे समय सीमा में इनका निराकरण कर दें। जब निचले स्तर पर लोगों के काम नहीं निपटते, तो उन्हें कलेक्टर के पास अपने कामों के लिए आना पड़ता है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सेवा सुशासन क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने यह बात कही। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल से वीसी के माध्यम से सम्बोधित किया। इस मौके पर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे, पूर्व विधायक कोतमा दिलीप जायसवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि एक दिन समाधान योजना के तहत एक ही दिन में आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। यह हमारा और आपका दायित्व है कि हम मिलजुल कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करें। उनके प्रकरणों को हल कर उन्हें सुविधाएं सुलभ कराएं। मंत्री ने लोक सेवा प्रदाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि हम एक दिन में सेवा देने के मामले में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि बगैर दफ्तरों के चक्कर लगाए लोगों के काम हो जाएं। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के निष्पादन के लिए कलेक्टर और अधिकारियों के चक्कर ना लगाना पड़ें। हमें लोकसेवा के मामले में उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए। लोक सेवाओं के मामले में निर्धारित समय सीमा में लोगों को सेवाएं प्रदाय करना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in