the-entire-government-of-madhya-pradesh-is-doing-a-gimmick-in-the-name-of-women39s-day-bhupendra-gupta
the-entire-government-of-madhya-pradesh-is-doing-a-gimmick-in-the-name-of-women39s-day-bhupendra-gupta

मध्य प्रदेश की पूरी सरकार महिला दिवस के नाम पर कर रही नौटंकीः भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 08 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की पूरी सरकार महिला दिवस के नाम पर नई-नई नौटंकी कर रही है। आज मुख्यमंत्री की ड्राइवर महिला है। सुरक्षा में महिलाएं ही महिलाएं हैं। विधानसभा में अध्यक्ष की आसंदी पर महिला बिठाई गई है। गृह मंत्री ने भी एक महिला को एक दिन का गृह मंत्री बना दिया है। किंतु ऐसे में भी प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री के पद पर पुरुष विराजमान हैं। मुख्यमंत्री कम से कम एक दिन के लिए तो किसी महिला को महिला बाल विकास मंत्री बना सकते थे? भूपेन्द्र गुप्ता ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश की महिलाओं को नौटंकी की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सुरक्षा चाहिए। उन्हें घर चलाने के लिए महंगाई से लडऩे वाली सरकार चाहिए। गैस का चूल्हा देकर लकड़ी जलवाने वाली सरकार नहीं चाहिए। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि जब सरकार यह तमाशा कर रही थी उसी समय अवसाद तनाव और गरीबी से जूझ रही एक महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है इससे अधिक और शर्मनाक क्या हो सकता है? गुप्ता ने संतोष जाहिर किया कि हालांकि गोताखोरों ने उस महिला की जान तो बचा ली लेकिन प्रदेश की महिला शक्ति किस परेशानी से गुजर रही है, यह इसका प्रमाण है। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि सरकार ये नौटंकियां करने की बजाय पुलिसिंग सुधारें। प्रदेश में 11 महीने में 4900 बालात्कार के मामले में कुल 64 पर दोष सिद्ध हुआ है। यह इनवेस्टीगेशन है। महिलाओं को नौकरी दीजिये, उन्हें रोजगार दीजिये, शराबखोरी रोकिये, बच्चियों को वादा किया था उन्हें स्कूटी दीजिये। सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर दीजिये। नौटंकी के लिये तो तीन साल पड़े हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in