the-deputy-chairman-of-the-national-safai-karamchar-commission-will-visit-jabalpur-on-saturday-for-a-two-day-stay
the-deputy-chairman-of-the-national-safai-karamchar-commission-will-visit-jabalpur-on-saturday-for-a-two-day-stay

राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के उपाध्यक्ष शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे जबलपुर

जबलपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत शनिवार यानी 27 फरवरी को जबलपुर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। वे यहां सफाई कर्मियों की समस्याएं जानेंगे और इस संबंध में जिला अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जनसम्पर्क उप संचालक माथन सिंह उइके ने बताया कि आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत शनिवार सुबह 5.25 लखनऊ से रेल मार्ग द्वारा जबलपुर पहुंचेगे। वे यहां इस दिन यहां सुबह 8 बजे नगर निगम के वार्डों में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे तथा शाम 4 बजे सफाई कर्मचारियों की बस्तियों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के उपाध्यक्ष रविवार, 28 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं दोपहर 3 बजे सफाई कर्मचारियों की बस्तियों का निरीक्षण करने के बाद शाम 7.30 बजे रेल द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in