the-contribution-of-women-is-no-less-yadav
the-contribution-of-women-is-no-less-yadav

महिलाओं का योगदान कम नहीं : यादव

गुना, 08 मार्च (हि.स.)। दुनिया में महिलाओं का योगदान पुुरुषों की तुलना में कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने लगातार कार्य कर रही है। यह बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सिंह यादव ने कही। यादव महिला दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी पर आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी एसएन मुखर्जी ने कहा कि साल 2020 जब दुनिया ठहरी हुई थी, महिलाएं तब भी मोर्चे पर थीं। गृहिणी के रूप में, कहीं नर्स के रूप में, कहीं शिक्षक के रूप में तो कहीं वैज्ञानिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रही थीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व की प्रत्येक महिला अपने आप में अद्भुत है, किसी न किसी रूप में मिसाल है। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन ने कहा कि भारत में जन्मी, पली-बढ़ी महिलाओं ने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है । महिलाएं राजनीति, वैज्ञानिक, स्वास्थ्य, पुलिस, सेना, अंतरिक्ष पायलेट आदि क्षेत्रों में विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा रोज 10 से 14 घंटे काम कर राष्ट्र के विकास में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 151 महिलाओं का परीक्षण हुआ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला दिवस के मौके पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 151 महिलाओं का परीक्षण हुआ। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 25 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्लूकोमा के लिए एसके शर्मा द्वारा जानकारी दी गई तथा 21 महिला रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में 45 से 60 वर्ष की बीमार महिलाओं को अधिक से अधिक कोरोना वेक्सीन लगाने हेतु महिलाओं को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in