the-bharatiya-janata-party-has-always-been-concerned-about-half-the-population-union-minister-prahlad-patel
the-bharatiya-janata-party-has-always-been-concerned-about-half-the-population-union-minister-prahlad-patel

आधी आबादी की हमेशा पूरी चिंता करती रही है भारतीय जनता पार्टी : केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने महिला शक्ति से मांगा समर्थन दमोह, 11 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम किया है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण की बात हो, या उन्हें मजबूत और अधिकार संपन्न बनानें की बात हो, भाजपा ने हमेशा आधी आबादी की हमेशा चिंता की है। यही कारण है कि कोई भी चुनाव हो, हर बार महिला शक्ति ने भारतीय जनता पार्टी पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है। इस उपचुनाव में भी दमोह की महिला शक्ति भाजपा को चुनेगी। यह बात रविवार को दमोह में आयोजित महिला मोर्चा के महिला संगम कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी, रामखेलावन पटेल, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि, पार्टी की प्रदेश मंत्री ललिता यादव, लता वानखेड़े ने भी मोर्चा की बहनों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर जुट जाने का आव्हान किया। अटलजी के सपने को मोदी जी ने साकार किया: पटेल महिला संगम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं, जो उसकी दूरगामी सोच का परिणाम है। अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए महिला शक्ति को अधिकार संपन्न बनाया और उनकी चिंता की। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना के माध्यम से हर गरीब महिला को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाकर धुंए से मुक्ति दिलाई है, तो इसके पीछे अटल जी की सोच रही है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाएं उद्यमी समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आधी आबादी को पूरा हक देने काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि दमोह के इस चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। मातृशक्ति का प्रत्येक वोट भाजपा को मिले इस दिशा में महिला मोर्चा कार्ययोजना तैयार करे। स्व-सहायता समूहों को मजबूत कर सरकार ने महिलाओं अधिकार संपन्न बनाया: भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य शासन के मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर पूरे देश में एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाखों महिलाओं के स्वसहायता समूह बनाने का काम किया है। इन समूहों को रिवाल्विंग फंड के माध्यम से आजीविका निवेश के लिए राशि प्रदान की जा रही है। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट में मास्क, पीपीई किट, सैनेटाईजर भी बनाने का काम स्व-सहायता समूहों की बहनों ने प्रशंसनीय तरीके से किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को गेंहू उपार्जन केन्द्र देने का निर्णय भी लिया है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश में 1200 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं-चना की खरीदी हो रही है। दमोह की जीत में होगी महिला मोर्चा की अहम भूमिका: माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि दमोह के उपचुनाव में हर बूथ पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। भाजपा सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के अधिकारों की चिंता की है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई निर्णय लिये हैं। उन्होनें कहा कि मातृशक्ति का विश्वास हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर रहा है। 15 माह प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि से बेटियों को वंचित रखा। प्रदेश में जब फिर से भाजपा की जनहितैषी सरकार आई तो बहन-बेटियों को उनके अधिकार मिले। उन्होनें कहा कि दमोह उपचुनाव में भाई राहुल सिंह लोधी की जीत में महिला मोर्चा की निर्णायक भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में विधायक लीना जैन, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, सोनाबाई अहिरवार एवं कविता राय, ज्योत्ति दुबे, प्रतिभा तिवारी मंचासीन थे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मयंक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in