thakur-mohar-singh-bjp-mla-from-vidisha-for-four-consecutive-times-dies-cm-expresses-sorrow
thakur-mohar-singh-bjp-mla-from-vidisha-for-four-consecutive-times-dies-cm-expresses-sorrow

विदिशा से लगातार चार बार भाजपा विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का निधन, सीएम ने जताया दुख

विदिशा, 04 मार्च (हि.स.)। भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। विदिशा से लगातार चार बार विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया है। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही पार्टी और जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। जानकारी के अनुसार सहज सरल और हंसी-ठहाकों के लिए मशहूर रहे पूर्व विधायक पिछले दिनों से बीमार थे और भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। उनका आज दोपहर 3.30 बजे अंतिम संस्कार होगा। ठाकुर मोहर सिंह के विषय में एक बात हमेशा चलती रहती थी कि वह पीड़ितों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। दूसरी पार्टियों के लोगों को भी अपना बना लेना उनके अंदर एक खास गुण था। सीएम शिवराज ने जताया दुख पूर्व विधायक के निधन का समाचार मिलने पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है! हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता श्री ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी हमें छोड़कर चले गये। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘आदरणीय ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी ने विदिशा के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य और प्रयास किये। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत हुआ। वे समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति के लिए किये अपने कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि! हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in