temporary-corporation-personnel-stationed-in-corona-duty-collapsed-and-collapsed
temporary-corporation-personnel-stationed-in-corona-duty-collapsed-and-collapsed

कोरोना ड्यूटी में तैनात अस्थाई निगम कर्मी धुत होकर लुढ़का

उज्जैन, 16 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना ड्यूटी में तैनात एक अस्थाई नगर निगम कर्मी आज सुबह नशे में धुत होकर लुढ़क गया, जिससे शव वाहन रवाना करने में भी देरी हुई। नगर निगम फायर ब्रिगेड से शव वाहनों को रवाना किया जा रहा है, जिसमें शव उठाने के लिए 2 अस्थाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को चक्रतीर्थ पहुंचाने के काम मेंं लगे हुए हैं। आज सुबह एक कर्मचारी ने अधिक शराब पी ली और फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने ही फुटपाथ पर लुढ़क गया। उसने संक्रमण से बचने के लिए किट भी पहन रखी थी। उसके साथी कर्मचारी ने उसे होश मेंं लाने की कोशिश की। उसे कुछ होश आने पर साथी कर्मचारी अपने साथ ले गया। हिन्दुस्थान समाचार/ गजेंद्र सिंह तोमर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in