target-of-vaccination-of-more-than-33-thousand-on-yoga-day
target-of-vaccination-of-more-than-33-thousand-on-yoga-day

योग दिवस पर 33 हजार से अधिक के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

राजगढ़, 18 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में दस दिवसीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें 14 नगरीय निकायों में 33 हजार 300 वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 150 स्थलों पर टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। टीकाकरण महाअभियान में शामिल होने के लिए लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा, जिससे शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सके। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शासन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से प्रारंभ होकर 30 जून तक जिलेभर में दसदिवसीय टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 18 वर्ष से अधिक के 33 हजार 300 लक्षित व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाना है, इसके लिए जिले में 150 स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जाएगें। शतप्रतिशत उपलब्धि के लिए जिलेभर में मतदान दिवस की तर्ज पर तैयारियां की गई है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जैसे योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, उसी प्रकार वैक्सीन से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती है,वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, अपनी सुरक्षा और परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरुर लगवाएं। जिले में ढ़ाई लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें राजगढ़ शहर में 4500, खुजनेर 500, बोड़ा 3500, नरसिंहगढ़ 4000, कुरावर 1000, पचोर 3000, सारंगपुर 2000, सुठालिया 800, खिलचीपुर 2000, जीरापुर 1000, छापीहेड़ा 500, माचलपुर 500 और सबसे अधिक ब्यावरा शहर में 10 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in