Take MP to new heights for prosperity, development and public welfare: Chief Minister
Take MP to new heights for prosperity, development and public welfare: Chief Minister

मप्र को समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए नयी ऊंचाइयों तक ले जाएं : मुख्यमंत्री

भोपाल, 29 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार है। सभी विभाग अपने लक्ष्य को समय-सीमा में हासिल कर मध्यप्रदेश को समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिये नयी ऊचाइंयों तक ले जाए। हम सभी इसके लिये अधिकतम परिश्रम और प्रयास करें। पूरा विश्वास है कि नया और विकसित मध्यप्रदेश तेजी में उभरेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मंत्री और अधिकारियों ने जबरदस्त परिश्रम कर राज्य सरकार के प्राथमिकता के कार्यों और लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया है। कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक गतिविधियाँ ठप्प हो गयी थी। लेकिन सभी के प्रयासों से आर्थिक गतिविधियां शुरू हुयी। राज्य सरकार ने अथक प्रयासों से अपने वित्तीय संसाधनों को सुदृढ़ कर विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान की है। कोरोना के मरीजों के इलाज के लिये सशक्त कार्ययोजना के अनुसार प्रयास किये गये। निजी चिकित्सालयों में भी राज्य सरकार द्वारा मरीजों का इलाज कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में अन्य प्रान्तों से आ रहे और यहां से बाहर जा रहे श्रमिकों को वाहन उपलब्ध कराये गये। समाज के सहयोग से उनके लिये भोजन का इंतजाम किया गया। श्रमिकों को जूते-चप्पल तक दिये गये। मध्यप्रदेश द्वारा श्रमिकों को प्रदाय की गयी सुविधाओं के लिये पूरे देश से सराहना मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में संकट के क्षणों में गरीब परिवारों और किसानों के खातों में राज्य सरकार द्वारा योजना की राशि अन्तरित की गयी है। केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये नए कृषि कानूनों का मध्यप्रदेश के किसानों ने हृदय से स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े अधिनियमों में संशोधन कर उन्हें अध्यादेश के रूप में लाया जा रहा है। इन संशोधनों से जनहित में व्यापक स्तर पर फायदा लोगों को मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in