successful-lockdown-of-60-hours-in-gwalior-market-closed-roads-remain-deserted
successful-lockdown-of-60-hours-in-gwalior-market-closed-roads-remain-deserted

ग्वालियर में 60 घंटे का सफल लॉकडाउन, बाजार बंद, सड़कें रहीं सूनी

-घरों से बाहर निकलने वालों के काटे चालान -सोमवार फिर बाजारों में लौटेगी रौनक ग्वालियर, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कोरोना के खौफ से निपटने के लिए लगाया गया 60 घंटे का लॉकडाउन सफल रहा। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार जहां बंद रहेेे, वहीं सड़कें सूनी रहीं। सुबह के समय चहल-पहल जरूर दिखी लेकिन दोपहर बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। वहीं बिना वजह घरों से निकले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटी और उनके चालान किए। हालांकि दूध, ब्रेड, मेडिकल दुकानें सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए छूट थी। 60 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार से फिर स्थिति सामान्य हो जाएगी और पहले की तरह बाजार खुलेंगे। लेकिन रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। जिले में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। संक्रमितों का आकड़ा चौथा शतक लगा चुका है। ऐसे में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 60 घंटे का लॉकडाउन किया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद कर दिया। लॉकडाउन के आखिरी दिन सुबह के समय चहल-पहल रही और लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए निकलें। लेकिन कुछ लोग बिना किसी वाजिब कारण के भी घरों से निकल पड़े। ऐसे में लोगों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस ने सुबह से ही चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने संबंधित लोगों के चालान करने के साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे बिना किसी वजह से घरों से न निकलें। वहीं दोपहर बाद सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया और सड़कों पर कफ्र्यू जैसे हालात हो गए। इक्का-दुक्का लोगों को छोड़कर ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार क्षेत्र में दौरा करती रहीं। शहर के प्रमुख बाजार महाराजबाड़ा, मुरार, हजीरा सहित अन्य क्षेत्रों में अधिक सख्ती रही। यहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाडिय़ां भी गश्त लगाती रहीं। लॉकडाउन के बाद भी जिन लोगों ने प्रतिष्ठान व दुकान खोलने का प्रयास किया उन पर जुर्माना लगाया गया। खुली मिलीं नास्ते की दुकान, सील: लॉकडाउन के बाद भी शहर के कई हिस्सों में दुकानें खुली मिलीं। जिन पर प्रशासनिक अमले एवं पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मुरार एसडीएम पुष्पा पुषाम को घासमंडी में नास्ते की दुकान खुली होने की जानकारी मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सील किया गया। वहीं रिसाला बाजार में गरम-गरम समोसे बना रहे दुकानकार विष्णु पर जुर्माना लगाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in