भारत भवन में कहानी और कविता पाठ रविवार को

story-and-poem-recitation-in-bharat-bhawan-on-sunday
story-and-poem-recitation-in-bharat-bhawan-on-sunday

भोपाल, 06 मार्च (हि.स.)। भारत भवन में चार दिवसीय आद्या समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के अंतर्गत रविवार, 07 मार्च को कहानी पाठ एवं कविता पाठ के आयोजन किए जाएंगे, जिनमें महिला रचनाकार अपनी कहानियां एवं कविताओं का प्रस्तुतीकरण करेंगी। स्त्री रचनाशीलता पर केंद्रित चार दिवसीय आद्या समारोह का शुभारंभ शनिवार को किया गया। यह समारोह 09 मार्च तक चलेगा। इस समारोह में रविवार को प्रात:कालीन सत्र में रविवार को कहानी पाठ का कार्यक्रम होगा। 10.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में रेखा कस्तवार, योगिता यादव, सविता पाठक, तसनीम खान, पल्लवी त्रिवेदी एवं सपना सिंह अपनी कहानियों का पाठ करेंगी। सायंकालीन सत्र में शाम 7.00 बजे से कविता पाठ का कार्यक्रम होगा। इस सत्र में सविता भार्गव, आभा बोधिसत्व, वंदना टेटे, बाबुषा कोहली, अन्ना माधुरी तिकी, संगीता गुंदेचा, वाजदा खान, रश्मि भारद्वाज, रूपम मिश्र, रक्षा दुबे, जोशना बैनर्जी आडवाणी द्वारा कविताओं का पाठ किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in