प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोली बिका हुआ माल वापस नहीं होगा
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोली बिका हुआ माल वापस नहीं होगा

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोली बिका हुआ माल वापस नहीं होगा

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोली बिका हुआ माल वापस नहीं होगा प्रदेश में हुए दल बदल का महिला कांग्रेस ने जताया विरोध मंदसौर, 10 जुलाई (हिस) मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी सिंह चैहान ने मंदसौर सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने षड्यंत्र करके मध्यप्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिराया। उन्होंने बागियों की कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कहा कि बिका हुआ माल वापस नहीं होगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष चौहान ने कहा कि भाजपा ने सौदेबाजी करके सरकार बनाई। मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 15 महीने में विकास के अनेक कार्य कार्य हुए । कमलनाथ जी के द्वारा 15 महीने में माफिया राज और जंगलराज का खात्मा किया गया। हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा के मतदाताओं के साथ धोखा किया। स्वयं के लालच में स्वार्थ के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। आने वाले उपचुनाव में सुवासरा का एक-एक मतदाता हरदीप सिंह को जवाब देगा। उन्होंने हरदीपसिंह के वापस कांग्रेस में आने के सवाल के जवाव में कहा कि अब बिका हुआ माल वापस नहीं लिया जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान यास्मिन शेरानी, मंदसौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर , प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव चंचल जादौन, मंदसौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी रैकवार भी मौजूद थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in