state-in-charge-muralidhar-rao-will-participate-in-bjp39s-campaign-in-damoh
state-in-charge-muralidhar-rao-will-participate-in-bjp39s-campaign-in-damoh

दमोह में भाजपा के प्रचार अभियान में भाग लेंगे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव इन दिनों प्रदेश के प्रवास पर हैं। वे शुक्रवार, 09 अप्रैल को दमोह विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव 9 अप्रैल को दमोह उपचुनाव में प्रचार पर रहेंगे। राव 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे दमोह जिला भाजपा कार्यालय में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4 बजे बजरिया वार्ड क्रं. 6 की सेक्टर बैठक एवं बूथ संपर्क में शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी राव गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे हैं। यहां राजा भोज एयरपोर्ट पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत राव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ दमोह रवाना हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in