state-bjp-president-to-visit-sagar-and-chhindwara
state-bjp-president-to-visit-sagar-and-chhindwara

सागर और छिंदवाड़ा के प्रवास पर जाएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 28 फरवरी को सागर एवं 1 मार्च को छिंदवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक, विद्वतजन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 28 फरवरी को सागर के भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 10 बजे प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रातः 11 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक एवं दोपहर 12 बजे बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर भोजन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा दोपहर 3 बजे रविन्द्र भवन में विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करने के पश्चात् सायं 4 बजे रॉयल पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 1 मार्च को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। इसके अनुसार प्रातः 10 बजे छिंदवाड़ा सर्किट हाउस में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 12.30 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। दोपहर 1.30 बजे पूजा शिवी लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा शाम 4 बजे होटल द करण में विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होकर शाम 5 बजे होटल एकार्ड में आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in