state-bjp-president-on-23-to-katni-and-24-to-satna
state-bjp-president-on-23-to-katni-and-24-to-satna

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 23 को कटनी एवं 24 को सतना प्रवास पर

भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 23 को कटनी एवं 24 फरवरी को सतना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों एवं विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में संवाद भी करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे कटनी जिले के ग्राम पिपरौंदा पहुंचकर कृषि विज्ञान भवन पिपरौंध का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्षों की बैठक एवं दोपहर 1.30 बजे प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे पंजाबी धर्मशाला में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम 4.15 बजे दिव्यांचल गार्डन में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 6 बजे झिंझरी के लाइम सिटी विद्यालय में विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे सतना सर्किट हाउस में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक एवं दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे कश्यप मैरिज गार्डन में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे होटल भरहुत में विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in