sports-minister39s-frequent-visits-before-the-municipality-elections-become-the-subject-of-discussion
sports-minister39s-frequent-visits-before-the-municipality-elections-become-the-subject-of-discussion

नगर पालिका चुनाव से पहले खेल मंत्री के लगातार दौरे चर्चा का विषय बने

शिवपुरी, 04 फरवरी (हि.स.)। शिवपुरी नगर पालिका चुनावों से पहले खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शहर में लगातार दौरे चर्चा का विषय बने हुए हैं। आगामी कुछ महीनों में कभी शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हो सकते हैं। इन नगरीय निकाय चुनाव से पहले खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगातार सप्ताह या पंद्रह दिन में शहर में अपने दौरे कर रही हैं। इनमें कभी किसी सड़क का भूमिपूजन तो शहर में बनाई जा रही थीम रोड के निर्माण पर वह मॉनिटरिंग कर रही हैं। गुरुवार को भी अपने दौरे के दौरान खेल मंत्री ने शहर के विभिन्न वार्डों में नई बनाई जाने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया और थीम रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। अच्छे विजन वाले अध्यक्ष पर जोर दिया- शहर में अपने दौरे के दौरान वार्ड तीन में अपने संबोधन में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शहर के विकास के लिए अच्छे विजन वाला अध्यक्ष बहुत जरूरी है। जो नपा को अच्छे से लीड करें। अच्छे काम करें संयम के साथ काम करे। खेल मंत्री ने कहा कि आप अच्छे से चुनो जो मेरे साथ खड़ा रहे। जो प्रशासन व नपा के साथ काम करे और विकास के विजन के साथ काम करे। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिले-खेल मंत्री खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को शहर में विकास कार्यों का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि शिवपुरी में विकास कार्य बहुत ही तेजी से कराये जा रहे हैं। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो यही मेरा प्रयास रहता है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 3 में लगभग 17.54 लाख की लागत, वार्ड क्रमांक 14 में लगभग 20.19 लाख की लागत की सीसी रोड एवं पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया तथा वार्ड क्रमांक 13 में 1.25 लाख की लागत से पेवर्स निर्माण का भूमिपूजन किया। खेल मंत्री ने थीम रोड पर किए जा रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन रोड का तेजी से काम करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in