सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री ने की इंदौर में विभागीय कार्यों की समीक्षा
सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री ने की इंदौर में विभागीय कार्यों की समीक्षा

सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री ने की इंदौर में विभागीय कार्यों की समीक्षा

इंदौर, 16 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल गुरुवीर के एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर आये। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात उन्होंने रेसीडेंसी सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सामाजिक न्याय एवं पशुपालन विभाग के जिला स्तरीय एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सामाजिक न्याय एवं पशुपालन विभाग की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग समाज सेवा का विभाग है। इसके माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की अधिक से अधिक मदद की जाये। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक ने बताया कि इंदौर जिले में दिव्यांगजनों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में अनूठी पहल कर प्रशिक्षण दिलाया गया है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। अनेक दिव्यांगजनों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिली है और विभिन्न पद प्राप्त हुए हैं। मंत्री पटेल ने यह योजना आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मैदानी स्तर पर निगरानी रखें। पशुपालकों से निरन्तर संवाद करें। पशुधन की सुरक्षा सबकी जवाबदारी है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in