राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए रिटायर्ड आईएएस सिंघल
राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए रिटायर्ड आईएएस सिंघल

राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए रिटायर्ड आईएएस सिंघल

भोपाल, 30 जून (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा सेवानिवृत्त आई.ए.एस. जीपी सिंघल को राज्य भूमि सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को देर शाम आदेश जारी कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष इन्द्रनील शंकर दाणी द्वारा मंगलवार को अपने पद से त्याग-पत्र दिये गया। इसी के चलते राज्य शासन द्वारा उनकी जगह रिटायर्ड आईएएस सिंघल को इस पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in