sidhi-republic-day-was-celebrated-with-enthusiasm-and-joy-the-collector-hoisted-the-flag
sidhi-republic-day-was-celebrated-with-enthusiasm-and-joy-the-collector-hoisted-the-flag

सीधी: उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

सीधी, 26 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के साथ-साथ मंगलवार को सीधी जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ परम्परागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह छत्रसाल स्टेडियम पर आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात् कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत भी उनके साथ रहें। कलेक्टर द्वारा समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये और उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। तत्पश्चात परेड द्वारा तीन बार हर्ष फायर किया गया। सूबेदार रक्षित केन्द्र सीधी गीता प्रजापति के कमाण्ड में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। उप निरीक्षक थाना जमोड़ी तरूण कुमार वेडिया परेड के उप कमान्डर रहें। इसमें 9वीं वाहनी एस.ए.एफ, जिला पुलिस बल, होम गार्ड, वन मण्डल एवं गॉधी विद्यालय के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। जनकल्याणकारी आधारित विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों व्दारा झांकिया प्रदर्शित की गयी। इसमें जिला पुलिस बल, जिला पंचायत, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कृषि विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा झाकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त जिले के उत्कृष्ट कार्य करनें वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। पुरस्कारों की श्रखंला में सर्वोत्तम परेड का प्रथम पुरस्कार होम गार्ड सीधी को दिया गया, द्वितीय स्थान में जिला पुलिस बल को एवं तीसरे स्थान पर 9वीं वाहनी वी.स.ब.ए. कम्पनी कैप सीधी को पुरस्कार दिया गया। झांकियों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण की श्रंृखला में पहला पुरस्कार जिला पुलिस बल सीधी को, दूसरा पुरस्कार जिला पंचायत एवं तीसरा पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग सीधी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व डॉ. संदीप पाण्डेय प्राध्यापक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रीवा तथा सहायक उद्घोषक का दायित्व डॉ. डी.के द्विवेदी सहायक संचालक आदिवासी कार्य विभाग द्वारा निभाया गया। इस मौके पर विधायक केदार नाथ शुक्ल, जनपद पंचायत प्रशासक समिति की प्रधान शकुन्तला सिंह, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, वन मण्डलाधिकारी एम.पी. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चौहान, डॉ. राजेश मिश्रा, सुभाष सिंह, के.के. तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक के साथ नगर के आमजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in