सिधिया के गढ़ में विद्रोह: भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेकड़ों साथियों के साथ होंगे कांग्रेस में शामिल
सिधिया के गढ़ में विद्रोह: भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेकड़ों साथियों के साथ होंगे कांग्रेस में शामिल

सिधिया के गढ़ में विद्रोह: भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेकड़ों साथियों के साथ होंगे कांग्रेस में शामिल

अशोकनगर, 20 जुलाई(हि.स.)। प्रदेश में कांग्रेस विधायक, कांग्रेस छोड़ कर जहां भाजपा में शामिल हो रहे हैं वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पराजय गढ़ में भाजपा में बढ़ा विद्रोह शुरू हो गया है। यहां सामाजिक सरोकार रखने के साथ भारतीय जनतापार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिबाबू राय मंगलवार को अपने सेकड़ों साथियों के साथ भोपाल कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिबाबू राय ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि वे मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के समक्ष अपने सेकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों बहुजन संघर्ष दल आदि दलों के लोग भी कांग्रेस में शामिल होंगे। गौरतलब हो कि भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले हरिबाबू राय एक सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति भी हैं, जिनके कांग्रेस में शामिल होने से यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के पराजय गढ़ में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। वहीं हरिबाबू राय के पूर्व सोमवार को सिंधिया समर्थक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह संधू भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष अपने सेकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in