shravan-became-tehsil-virendra-became-block-president-executive-committee-was-formed
shravan-became-tehsil-virendra-became-block-president-executive-committee-was-formed

श्रवण बने तहसील तो वीरेन्द्र बने ब्लॉक अध्यक्ष, हुआ कार्यकारिणी का गठन

गुना, 05 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार को चंदेरी में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का निर्वाचन हुआ। जिसमें तहसील अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव, सचिव राम सहाय शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार जैन व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव राजेश नारायण चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव अधिकारी रघुवीर शर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।जिसमें अशोक गुप्ता तहसील अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रभारी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ मुन्ना लाल कलावत, बसंत सक्सेना, राकेश रघुवंशी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ पदाधिकारीगण रामवीर सिंह रघुवंशी, महेंद्र शर्मा, महेंद्र रघुवंशी, घनश्याम सोनी ने शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in