shraddha-suman-paid-to-bjp-leader
shraddha-suman-paid-to-bjp-leader

भाजपा नेता को किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित

भाजपा नेता को किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित गुना 07 मार्च (हि.स.) । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन के निधन पर भाजपा मंडल ने शोक सभा आयोजित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जैन को राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा होने के साथ भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता बताया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश बैदेल, देवेंद्र सिंह रघुवंशी हल्के, छगनलाल तिवारी, सुरजीत सिंह धाकड़, रामस्वरूप हंस, धीरज सिंह रघुवंशी, रामबाबू कुशवाह, विशन कुशवाह, रिंकू रघुवंशी, चंद्रेश रघुवंशी, परमाल सिंह, शिशुपाल, कुलदीप शर्मा, श्याम उपाध्याय, श्याम, राघव, भानु दुबे, गोविंद ओझा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in