सीएम शिवराज और वीडी शर्मा लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने लखनऊ जाएंगे

सीएम शिवराज और वीडी शर्मा लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने लखनऊ जाएंगे
सीएम शिवराज और वीडी शर्मा लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने लखनऊ जाएंगे

भोपाल, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लंबी बिमारी से जूझने के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री आज लखनऊ में स्व लाल जी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल होने दोपहर 12:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लालजी टंडन जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिला। उन्होंने एक कुशल संगठक, प्रशासक एवं जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से राजनीति के एक अध्याय का आज अंत हो गया। प्रोटेम सपीकर रामेश्वर शर्मा ने महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के दु:खद निधन पर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। वहीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने अपने आगामी प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। उन्होंने राष्ट्रीय शोक के कारण अपना 21 से 23 जुलाई तक ग्वालियर संभाग के प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिये है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in