शिवराज-सिंधिया ने किया पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण
शिवराज-सिंधिया ने किया पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

शिवराज-सिंधिया ने किया पूर्व सीएम स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

- मुख्यमंत्री ने की बागली को जिला बनाने की घोषणा भोपाल/देवास, 14 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के जन्म दिवस पर मंगलवार को हाटपिपल्या में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा उनकी स्मृति में उद्यान का भूमि पूजन भी हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वर्गीय जोशी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बागली को जिला बनाने की घोषणा की। इस असर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धांजलि स्व. कैलाश जोशी जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और उनकी शिक्षाएं आज भी हमें रास्ता दिखा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी को प्रशिक्षित किया और यह सिखाया कि राजनीति धन और पद के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और कैलाश जोशी जी के पुत्र दीपक जोशी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने भी संबोधित करते हुए श्रद्धेय स्व. कैलाश जोशी जी का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर नेताओं ने स्ट्रीट वेंडर्स को उनके ऋणों की स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर खण्डवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक पहाड़ सिंह कनौजिया, जिलाध्यक्ष राजू खण्डेलवाल, पूर्व विधायक बृजमोहन धूत, राजेन्द्र वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सूरज केरो सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in