राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रचनाकार पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने किया नमन
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रचनाकार पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने किया नमन

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रचनाकार पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने किया नमन

भोपाल, 04 जुलाई (हि.स.)। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। इसे पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। पिंगली वेंकैया का निधन आज ही के दिन यानी 4 जुलाई, 1963 को हुआ था। आखिरी समय में वो एक झोपड़ी में रहते थे। उनके जीवन का अंतिम समय बेहद गरीबी में बीता। पहली बार साल 2009 में उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रचनाकार पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘भारत की एकता, अखण्डता और संस्कृति के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अभिकल्पक, परमपूज्य पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली अपनी अनुपम कृति के माध्यम से आप देश के दिलों में अमर रहेंगे। जय हिन्द! भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘हमारी आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अभिकल्पक महान देशभक्त श्री पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि। भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पिंगली वैंकैया को पुण्यतिथि पर स्मरण कर कहा ‘राष्ट्रीय ध्वज की कल्पना और इसको साकार करने वाले श्री पिंगली वैंकैया जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर कहा ‘भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक (डिज़ाइनर), सच्चे देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कृषि वैज्ञानिक श्री पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in