सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने अमर सिंह के निधन पर जताया दुख
सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने अमर सिंह के निधन पर जताया दुख

सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने अमर सिंह के निधन पर जताया दुख

भोपाल, 01 अगस्त (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि - ‘राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन की दु:खद सूचना मिली है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं।’ वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि -‘राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in