सीएम शिवराज 14 को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण
सीएम शिवराज 14 को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

सीएम शिवराज 14 को करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण

कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण देवास, 07 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आगामी 14 जुलाई को हाटपीपल्या में किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा रहा है, जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी, ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क भी बनाया जाएगा। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने मंगलवार को हाटपीपल्या पहुंचकर प्रतिमा अनावरण स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीआईजी मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ शीतला पटले, एसडीएम अरविंद चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिए कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा अनावरण स्थल की सभी तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएं। अधिक बारिश को दृष्टिगत रखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिये। बारिश का पानी बह कर पांडाल में नहीं आये उसकी भी व्यवस्था करने निर्देश दिए। अतिथियों एवं आम लागों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बैठक व्यवस्था तैयार की जा रही है। अनावरण स्थल पर वाटर प्रूफ डोम लगाया जा रहा है। प्रतिमा अनावरण स्थल पर दो एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी होगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शुक्ला ने हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि हैलीपेड स्थल को शीघ्र व्यवस्थित रूप से तैयार किया जाएं। उन्होंने हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 12 जुलाई तक कार्य पूरा कर लिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in