seoni-nathulal-chotibai-sahu-became-an-inspiration-for-all-sections-of-the-society
seoni-nathulal-chotibai-sahu-became-an-inspiration-for-all-sections-of-the-society

सिवनी: नत्थूलाल-छोटीबाई साहू समाज के सभी वर्गों के लिए बने प्रेरक

सिवनी, 24 जून (हि.स.)। कोविड-19 संक्रमण से नागरिकों को के लिए देश के साथ प्रदेश में भी कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान संचालित है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त टीकाकरण केन्द्र बनाकर सभी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसे लेकर जिले की जनता में भी काफी उत्साह का महौल देखा जा रहा है। जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। कहते हैं कि हिम्मत और हौंसला उम्र के आड़े नहीं आता। इसे साबित कर दिखाया है गांधीवार्ड सिवनी निवासी 81 वर्षीय नत्थूलाल साहू एवं इनकी 78 वर्षीय धर्मपत्नी छोटीबाई साहू ने। जिन्होंने उम्र के बंधन को दर किनार करते हुए वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंच कर कोविड-19 वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाते हुए समाज के सभी वर्गों को कोरोना संक्रमण बचने हेतु वैक्सीनेशन कराने का संदेश दिया। नत्थूलाल साहू व श्रीमती छोटीबाई उम्र के इस पड़ाव में ठीक ढंग से चल-फिर भी नहीं सकते उसके बाद दोनो पति-पत्नि औरों के लिए लिए प्रेरक बने हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in