senior-congress-leader-mahesh-joshi-dies-wave-of-mourning-in-the-party
senior-congress-leader-mahesh-joshi-dies-wave-of-mourning-in-the-party

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी का निधन, पार्टी में शोक की लहर

भोपाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार देर रात भोपाल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे राजनीतिक क्षेत्र में एक शोक की लहर फैल गई। देश भर में सभी राजनैतिक दल के नेताओं से महेश जोशी का आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उनके निधन से कांग्रेस के एक युग की समाप्ति हो गई। उनका निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महेश जोशी का जन्म 2 अप्रैल 1939 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था। आज से एक सप्ताह पूर्व ही वह 82 वर्ष के हुए थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे, भोपाल व दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। महेश जोशी 1962 में पहली बार पार्षद बने थे। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ में मंत्रिमंडल में सदस्य के रूप में उन्होंने काम किया। वर्षों तक वे 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रहे। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे। मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे। पचमढ़ी में संपन्न अ.भा.कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की कमान उनके हाथ में रही। लंबे समय तक मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in