Saini's amrita reached Kaun Banega Crorepati
Saini's amrita reached Kaun Banega Crorepati

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची सिवनी की अमृता

सिवनी, 05 जनवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित डीपी चतुर्वेदी महाविद्यालय की छात्रा व सिवनी बाल सुधारालय में कांस्टेबल पद पदस्थ शांति त्रिवेदी की पुत्री अमृता टी के मैगा शो कौन बनेगा करोड़पति की हाट सीट पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में हाट शीट पर पहुंची अमृता त्रिवेदी सोमवार की रात अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर नजर आयी। मंगलवार रात को वह सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आएंगी। ज्ञात हो कि सिवनी बाल सुधारालय में कांस्टेबल पद पर पदस्थ श्रीमती शांति त्रिवेदी की पुत्री अमृता के करोड़पति बनने की कामना जिले वासियों ने की है। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in