sagu-selected-for-junior-national-hockey-competition
sagu-selected-for-junior-national-hockey-competition

सागु का जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन

28/03/2021 मन्दसौर 28 मार्च (हिस) । झारखंड में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंदसौर की हाकी खिलाड़ी सागू डावर का मध्यप्रदेश टीम में चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल से खेली जाएगी यह जानकारी हॉकी मंदसौर के कोच अविनाश उपाध्याय और अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया ने दी। कोच उपाध्याय और सिसौदिया ने बताया कि दिनांक 17 से 19 मार्च 2021 तक जबलपुर में मध्यप्रदेश टीम हेतु ट्रायल की गई थी जिसमें समस्त मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शामिल हुई थी। ट्रायल के बाद कल मध्यप्रदेश टीम की घोषणा की गई जिसमें मंदसौर के महारानी स्कूल की क्लास 12 में पढ़ने वाली सागू डावर का चयन हुआ है। ज्ञात रहे सागु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर मंदसौर की नियमित सदस्य हैं। वह इससे पहले सात से आठ बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत कर चुकी हैं। नूतन ग्राउंड के पास एक झोपड़ी से राष्ट्रीय तक का सफर तय करने ने मैं सागू को कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। सागू पिछले 6 वर्ष से हॉकी के लिए अपना पसीना बहा रही है और नियमित 4 से 5 घंटे अभ्यास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in