renowned-historian-ranavat-passed-away
renowned-historian-ranavat-passed-away

देश के प्रख्यात इतिहासकार राणावत का निधन

मंदसौर, 11 अप्रैल (हि.स.)। शनिवार को नटनागर शोध संस्थान सीतामउ के निदेशक इतिहासकार डॉ मनोहर सिंह राणावत का 72 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को लदुना चौराहे स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली गई। स्वर्गीय राणावत अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्तिधाम पर मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र करणी सिंह ने दी। मुक्ति धाम पर आयोजित शोक सभा मे महाराज राजसिंह, पूर्व विधायक भारत सिंह दीपाखेडा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, अखिल भारतीय प्रोढ शिक्षा केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी, पूर्व जिला पँचायत सदस्य ओमसिंह भाटी आदि ने स्वर्गीय राणावत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in