relief-from-northwest-winds
relief-from-northwest-winds

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मिल रही राहत

गुना, 04 अप्रैल (हि.स.)। मौसम में इन दिनों चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से गर्मी से राहत मिल रही है। इन हवाओं के कारण मौसम में तपन नहीं बढ़ आ रही है और पारा या तो स्थित बना हुआ है या फिर एक, दो डिग्री ऊपर-नीचे हो रहा है। एक बार फिर पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और बीते रोज 39 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को यह 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवा न चलने के कारण गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। साथ ही रात में चलने वाली हवा में भी ठंडक रहती है। इसलिए रात का तापमान भी नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in