ratlam-ipka-presented-five-oxygen-constables-to-sailana
ratlam-ipka-presented-five-oxygen-constables-to-sailana

रतलाम: सैलाना को इप्का ने पांच आक्सीजन कांस्टे्रटर भेंट किए

रतलाम,22 मई (हि.स.)। सैलाना एवं ग्रामीण क्षेेत्र के भर्ती कोविड मरीजों के आक्सीजन पूर्ति हेतु सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत केे आग्रह पर शनिवार को इप्का लेेबोरटरी ने 10 लीटर क्षमता के पांच आक्सीजन कांस्टे्रटर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना को भेंट किए। इस मौके पर विधायक गेहलोत, ब्लाक मेडिकल अफसर शैलेष डांगे, इप्का के वाईस प्रेसीडेंट दिनेश सियाल, इप्का के प्रशासनीक मैनेजर विक्रम कोठारी, स्टोर कीपर गोपाल पाठक,बी.ई.ई. कैलाश यादव के साथ वरिष्ठ समाजसेेवी उपस्थित थे। श्री गेहलोत ने इस मानवीय सहयोग के लिए इप्का प्रबंधन का आभार माना है। हिन्दुस्थान समाचार / शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in