ratlam-high-speed-truck-overturns-after-hitting-car-three-dead-one-serious
ratlam-high-speed-truck-overturns-after-hitting-car-three-dead-one-serious

रतलाम: कार को टक्कर मारने के बाद पलटा तेज रफ्तार ट्रक, तीन की मौत, एक गंभीर

रतलाम, 15 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार देर रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां नामली थाना क्षेत्र के बाईपास पर एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका ईलाज जारी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार घटना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर महू- नीमच हाईवे (नयागांव -लेबड़ फोरलेन) की है। संग्राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह (28 वर्षीय) निवासी संचार नगर इंदौर, अभिराज सिंह पुत्र लोकेंद्र सिंह (24 वर्षीय) निवासी इंद्रलोक नगर रतलाम, हर्षवर्धन सिंह पुत्र विक्रम सिंह (30 वर्षीय) निवासी अलकापुरी रतलाम और पृथ्वी पाल सिंह पुत्र दीपेंद्र सिंह (28 वर्षीय) निवासी ग्राम अमलेटा (रतलाम) ग्राम पंचेड़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात करीब एक बजे चारों अपनी कार क्रमांक एमपी- 09 सी यू -3481 में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान पंचेड़ फंटे के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे -27 जी डी- 2021 ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी कुछ दूर आगे जाकर पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नामली थाना पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ईलाज के दौरान संग्राम सिंह, अभिराज सिंह और हर्षवर्धन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पृथ्वीपाल सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे गई है, परिजन शवों को लेने के लिए घर से रवाना हो गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in