ratlam-division-achieved-more-revenue-than-target-despite-adverse-circumstances
ratlam-division-achieved-more-revenue-than-target-despite-adverse-circumstances

विपरित परिस्थितियों के बावजूद रतलाम मंडल द्वारा लक्ष्य से अधिक राजस्व हासिल

रतलाम, 18 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल कोविड-19 महामारी के बावजूद आपदा को अवसर में बदलकर मालभाड़े के साथ ही साथ पार्सल, पार्किंग,अन्य कोचिंग आय में लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर नए-नए कीर्तिमान बना रहा है। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने गुरुवार को बताया कि वर्ष 2020-2021 कोरोना महामारी के कारण रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद रतलाम मंडल 'आपदा को अवसर में बदलते हुए खाद्यान, सोयाखली, सिमेंट, पेट्रोलियम पदार्थें आदि के लदान एवं माल यातातात को बढ़ाकर मालभाड़े से प्राप्त होने वाले राजस्व प्राप्ति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रतलाम मंडल ने वर्ष वित्त 2019-20 के कुल मालभाड़ा राजस्व के आंकड़े को दिसम्बर 2020 के मध्य में ही प्राप्त कर लिया था तथा जनवरी 2021 तक मंडल द्वारा कुल 1183.21 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष के समान अवधि में प्राप्त मालभाड़ा राजस्व 1014.40 करोड़ से 16.64 प्रतिशत एवं जो जनवरी,2021 तक के लक्ष्य 1121.20 करोड़ से 5.53 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि रतलाम मंडल एक अन्य कीर्तिमान स्थापित करते हुए 05 फरवरी को पिछले वर्ष 2019-20 के कुल वार्षिक माल राजस्व के आंकड़े रु1209.18 करोड़ को भी पार कर गया है। मंडल के इतिहास में एक नया आयाम स्थापित करते हुए जनवरी 2021 में रु 171.61 करोड का माल राजस्व प्राप्त हुआ है जो एक महिने में मालभाड़ा राजस्व प्राप्त करने में मंडल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इसके पूर्व मार्च 2019 में 167.70 करोड़ का माल राजस्व प्राप्त किया था। रतलाम मंडल ने विपरित परिस्थितियों में उपलब्धि हासिल करते हुए खाद्यान, सोया खली, सिमेंट एवं कंटेनर से पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष क्रमश: 162 प्रतिशत, 137 प्रतिशत, 45 प्रतिशत एवं 32 प्रतिशत अधिक मालभाड़ा माह जनवरी तक अर्जित किया है। अन्य कोचिंग राजस्व प्राप्ति में भी रतलाम मंडल ने उत्कृष्टता हासिल की है तथा जनवरी तक मंडल को कुल वार्षिक लक्ष्य का 47 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त पार्किंग से प्राप्त होने वाला राजस्व भी वार्षिक लक्ष्य से 35 प्रतिशत अधिक जनवरी में प्राप्त कर चुका है। मालभाडा, पार्सल, पार्किंग अन्य कोचिंग आय में अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने के कारण रतलाम मंडल द्वारा वर्ष 2020-21 में जनवरी तक कुल 1266.11 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जो इस वित्त वर्ष के जनवरी, 2021 तक के लक्ष्य 1201.23 करोड़ से 05.40 प्रतिशत अधिक है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in