rape-with-the-sister-of-a-young-man-who-works-here
rape-with-the-sister-of-a-young-man-who-works-here

अपने यहां कार्य करने वाले युवक की बहन के साथ दुष्कर्म

रतलाम, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के जावरा शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला समाने आया है। आरोपित ने अपने ही गैरेज पर काम करने वाले कर्मचारी की बहन के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जावरा शहर थाना पुलिस ने रविवार को बताया कि दुष्कर्म की घटना जनवरी माह की है। आरोपित शब्बीर उर्फ चुत्रु (25) पुत्र निसार खा मेवाती निवासी गाडीखाना जावरा में ऑटो गैरेज चलाता है। इस दौरान उसके गैरेज पर काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार से उसकी जान-पहचान हो गई और शबीर का कर्मचारी के घर आता जाता रहता था। इस बीच कर्मचारी की विवाहित बहन घर आई हुई थी इस दौरान शबीर का घर जाना हुआ। शब्बीर ने विवाहित युवती को घर में अकेला पाकर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित शब्बीर मौके से फरार हो गया। अपने साथ हुए घटनाक्रम के बाद पीडि़ता काफी डर गई थी। इस बीच आरोपित शब्बीर उसके घर आता रहता था और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश करता था। शब्बीर द्वारा बार-बार मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से परेशान पीडि़ता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। जिसके बाद पीडि़ता अपने भाई के साथ जावरा शहर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर आरोपी शब्बीर के खिलाफ धारा 450 ,376 तथा 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in