कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाकर सरकार बनाने का काम कियाः रामलाल रौतेल
कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाकर सरकार बनाने का काम कियाः रामलाल रौतेल

कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाकर सरकार बनाने का काम कियाः रामलाल रौतेल

अनूपपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा उपचुनाव घोषण के पूर्व भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और प्रत्येक मंडल स्तर पर सम्मेलनो का आयोजन किया कर कार्यकर्ताओ तैयार रहने को कहा जहा रहा है। शनिवार के फुनगा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन बदरा सामुदायिक भवन में एवं पसान मंडल का जमुना कॉलरी में हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं रहता। हम पूरे पांच साल लगातार जनसेवा करते हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता आम जनता के सुख दुख के सच्चे सहभागी हैं। प्रदेश में सत्ता बनी रहेगी,तभी तमाम विकास कार्य गतिमान रहेंगे। प्रदेश व केन्द्र की सरकार का डबल इंजन आम जनता के समग्र विकास, देश- प्रदेश की मजबूती के लिये पूरी ताकत से काम कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि केन्द्र में पार्टी की सरकार बनी तो कार्यकर्ता के दम पर बनी। प्रदेश में भी जब भी अवसर मिली, कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका अदाकर सरकार बनाने का काम किया। आज के समय में कोई पार्षद का पद छोडऩा नहीं चाहता है। बिसाहूलाल सिंह ने तो विधायक पद से त्याग कर बहुत बड़ा कार्य किया है। बिसाहूलाल के कारण ही आज हमारी प्रदेश में सरकार बनी है, सभी लोग अंतर विरोध खत्म कर काम में लग जाये आशा और विश्वास भरोसा एक-दूसरे के प्रति कायम रखते हुए इस चुनाव को हर हाल में जीतना हम सबकी जवाबदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता काम करते-करते आगे बढ़ते है हर कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए एक दिन आगे बढ़कर उच्च पदो पर आसीन होता है। आज से हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर काम में लग जाये। बिसाहूलाल सिंह को बिकने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है जबकि हकीकत यह है कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र को पूरा न करके उसे रद्दी के टोकरी में डाल दिया। जिससे विचलित होकर और जनता के वादो को ध्यान में रखते हुए बिसाहूलाल सिंह के साथ २२ विधायको ने कांग्रेस के दामन छो$डकर भाजपा का समर्थन करते हुए जनता हित में काम करने का निर्णय लिया। नहीं होगा एसईसीएल का निजीकरण अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी ने बताया कि कोयलांचल क्षेत्र की जनता को एसईसीएल के निजीकरण की बात कहकर कुछ लोग गुमराह कर रहे है जबकि हकीकत यह है कि एसईसीएल का निजीकरण होना ही नहीं है। नियम में कुछ बदलाव जरूर किये जा रहे है केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार जनता के हित में अनेक योजनाएं लागू कर रही है और आत्मनिर्भर भारत के तहत् हर क्षेत्र के विकास की योजना सरकार ने बनाई है। देश के अंदर धारा 370 कश्मीर मामला,तीन तलाक, नागरिकता कानून,राममंदिर जैसे बडे मुद्दा का समाधान कर अपनी दृढ इच्छा शक्ति को प्रस्तुत कर सकी है। अनूपपुर उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को रामदास पुरी, दिलीप जायसवाल,सिद्धार्थ सिंह, मुनेश्वर पाण्डेय, शिवराज दत्त त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in