rambhaktas-are-surrendering-fund-for-their-adoration-openly
rambhaktas-are-surrendering-fund-for-their-adoration-openly

अपने आराध्य के लिए दिल खोलकर निधि समर्पण कर रहे रामभक्त

ग्वालियर, 27 जनवरी (हि.स.)। जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण करने के लिए रामभक्त बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की टोलियों द्वारा आमजन से समर्पण राशि एकत्रित की जा रही है। जिसे लेकर राशि समर्पण करने वालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और रामभक्त दिल खोलकर समर्पण कर रहे हैं। मंगलवार एवं बुधवार को शहर में बड़ी संख्या में रामभक्त निकले और जनता से निधि संग्रह किया। निधि संग्रह में जुटे रामभक्त उत्साह में जय श्रीराम का जयघोष भी लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। महानगर के कई बस्तियों एवं मोहल्लों में लोगों ने राशि समर्पित की। वहीं प्रबुद्धजन भी राम मंदिर के लिए पूर्ण सहयोग कर रहा है। इस दौरान राशि समर्पण करने वालों में मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुर्जर के पिता वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह गुर्जर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हनुमंत सिंह कोचर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एएस भल्ला, ग्रीनवुड स्कूल की संचालिका श्रीमती किरन भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह कुशवाह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ मुलायम सिंह यादव, सहायक प्राध्यापक डॉ विकास सिंघल, डॉ सात्विक बंसल, डॉ सतेन्द्र राजपूत, भाजपा नेता यशवीर शर्मा एवं श्रीमती सुमन शर्मा आदि शामिल है। महानगर निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, श्रीमती मीनाक्षी ताई पिश्वे, विजय गुप्ता, यशवंत इंदापुरकर, डॉ. जगजीत नामधारी, श्याम प्रजापति, अशोक पाठक, रवि अग्रवाल, विजय दीक्षित, नवनीत शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में टोलियों ने प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह किया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in