rally-led-by-everest-winner-for-construction-of-shri-ram-janmabhoomi-temple
rally-led-by-everest-winner-for-construction-of-shri-ram-janmabhoomi-temple

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एवरेस्ट विजेता के नेतृत्व में निकली रैली

रतलाम, 03 फरवरी (हि.स.)। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के अंतर्गत कर्मभूमि से जन्मभूमि तक युवा जागृति यात्रा रैली कालिका माता मंदिर परिसर से प्रात: निकाली गई। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नामली पहुंची। एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही रत्नेश पांडे जिन्होंने प्रथम बार हिमालय पर भगवा ध्वज लहराया एवं वहीं राष्ट्रगान भी गाया था इस रैली के मुख्य आकर्षक थे। रैली में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान से जुड़े समस्त कार्यकर्ता, बजरंगदल, विश्वहिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शामिल थे। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम ने यह जानकारी देत हुए बताया कि श्री पाण्डे मोटर साइकल पर ही भारत भ्रमण पर निकले है तथा रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in