proposed-construction-of-two-barrages-in-narmada-for-water-storage
proposed-construction-of-two-barrages-in-narmada-for-water-storage

जल भंडारण के लिए नर्मदा में दो बैराजों का निर्माण प्रस्तावित

नरसिंहपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। लंबे समय से चिनकी बहुउद्देशीय परियोजना के बांध को निरस्त करने एवं ग्राम हथनापुर तहसील गाडरवारा में शक्कर नदी पर बांध बनाये जाने की मांग विधायक जालम सिंह करते आ रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के अलावा अन्य संबंधितों को पत्र अनेक बार लिख चुके हैं। इन पत्रों में विधायक ने चिनकी बहुउद्देशीय परियोजना के बांध को निरस्त करने के कारण और नुकसान बताये वहीं ग्राम हथनापुर में शक्कर नदी पर बांध बनाये जाने के फायदे गिनाए। वहीं कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर संभाग नरसिंहपुर ने कलेक्टर के माध्यम से पत्र में विधायक जालम सिंह पटैल को बताया कि पूर्व में भाजपा शासन काल में निरस्त किए गए बांध निर्माण का कार्य जिसमें अनेक ग्राम डूब में आ रहे थे। वह कार्य आज की स्थिति में निरस्त है। पुनरीक्षित स्थलों पर कम ऊंचाई के बैराज बनाकर उद्वहन परियोजना की मंजूरी कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 5 फरवरी 2020 को प्रदान की गई है। जिसमें कोई ग्राम डूब में नहीं रहा है। नदी के दोनों तटों की शासकीय भूमि एवं निजी भूमि डूब में आ रही है। जिसका विस्तृत विवरण कार्यपालन यंत्री ने दिया है। रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर संभाग नरसिंहपुर के कार्यपालन यंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में नर्मदा नदी में जल भंडारण के लिए दो बैराजों का निर्माण प्रस्तावित है एवं 5 चिन्हित स्थलों से पानी लिफ्ट कर भूमि सिंचित की जावेगी। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है एवं निविदा प्रक्रिया प्रचलन में है। साथ ही शक्कर नदी पर ग्राम हथनापुर तहसील गाडरवारा के पास शक्कर परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in