Principal Secretary of Food Department Kidwai inspected Paddy Storage Camp
Principal Secretary of Food Department Kidwai inspected Paddy Storage Camp

खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव किदवई ने धान भंडारण कैंप का किया निरीक्षण

सतना, 14 जनवरी (हि.स.)। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने गुरुवार को सतना जिले के भ्रमण के दौरान धान उपार्जन के भंडारण केन्द्र ओपेन कैम्प रेवरा, चोरहटा, सीता वेयर हाउस एवं किरहाई कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव किदवई ने गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सतना में धान उपार्जन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ भ्रमण कर धान उपार्जन कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर कटेसरिया ने बताया कि जिले में सभी धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रमुख सचिव किदवई ने अमानक धान को किसानों द्वारा छन्ना-पंखा लगा कर शीघ्र अपग्रेड करवाने एवं भुगतान शीघ्र किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपार्जन धान की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। मिगरौती समिति की चोरहटा कैप में अमानक धान पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भीषमपुर समिति की खरीदी अत्यधिक प्रतीत होने कारण सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए गए गए। जिले में धान खरीदी का कार्य 15 जनवरी को समाप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार / नेहा / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in