presentation-of-musical-online-program-swaranjali
presentation-of-musical-online-program-swaranjali

संगीतमय ऑनलाईन कार्यक्रम स्वरांजलि की प्रस्तुति

रतलाम, 10 फरवरी (हि.स.)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा मार्गदर्शित एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा से संबद्ध व राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा मान्यता प्राप्त सरस्वती शिशु शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में संचालित सरस्वती संगीत महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि किरण छाबड़ा, अनिरुद्ध मुरारी, उज्जैन विभाग समन्वयक महेन्द्र भगत थे। अतिथियों का स्वागत सुरेन्द्र सुरेका, डॉ. रामेश्वर पाटीदार, सुहास चितले,विस्मय चत्तर, सुनील लाठी द्वारा किया गया। समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सरस्वती वंदना,शास्त्रीय गायन, भजन, नृत्य ( ठुमरी) तबला वादन, देश भक्ति गीत,निरगुणी भजन, समूह नृत्य, मालवीय लोक गीत, नृत्य (तराना)संस्कृत देश भक्ति गान, वंदे मातरम आदि कार्यक्रम हुए। पहल पाठक, आयुषी गर्ग, शैलजा माहेश्वरी, शैली पाटीदार,अनन्या चौहान,मोहिका डोडिया, नव्या नायक, वैदिका वर्मा, अक्षरा जैन, क्रिश खण्डेलवाल, वंशिका उपाध्याय, कोकिला दैय्या, स्नेहा मोठीया, अतुलित शर्मा,तृप्ति पंवार, वैदिका सोलंकी, माही धूपिया, आयुषी राठौर, मयूर भट्ट, निनाद अवस्थी, राजकुमार यादव, वंशिका उपाध्याय, ईशी राठौर, पूनम मौर्य, मृणाल श्रीवास्तव, कनिका बिष्ट, निलिमा शितुत, खुशी वासन, अतिशय गोधा, धर्मेंद्र कवाडिय़ा,लक्की सोलंकी, विधाशंकर सरोज आदि ने प्रस्तुतियां दी। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in