pregnant-minor-committed-suicide-by-harassing-husband-soutan-accused-arrested
pregnant-minor-committed-suicide-by-harassing-husband-soutan-accused-arrested

गर्भवती नाबालिग ने पति, सौतन की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर,25,फरवरी (हि.स.)। पनागर थानांतर्गत डोंगर बडेरा में पति व सौतन की प्रताड़ना से परेशान होकर गर्भवती नाबालिग ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले की जाँच कर तथ्यों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत पति व सौतन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी पनागर आर के सोनी ने बताया कि पनागर क्षेत्र के डोंगर बडेरा में रहने वाली प्रियंका (परिवर्तित नाम) को जेठी सौतन नंदनी भूमिया द्वारा आए दिन यह कहकर झगड़ा किया जाता था कि वह साथ में नही रखेगी। इस बात की शिकायत प्रियंका ने कई बार अपने पति शनि भूमिया से की थी। उसके पति ने भी नंदनी का साथ दिया और दोनों मिलकर प्रियंका को प्रताडि़त करते रहे। कुछ दिनों बाद प्रियंका जब गर्भवती हुई तो उसे और भी ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी प्रियंका ने 22 सितम्बर 2020 को जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर उसके पिता ने प्रियंका को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया,जहां पर प्रियंका की 23 सितम्बर 20 को उपचार के दौरान मौत हो गई. थी। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पाया कि पति शनि भूमिया ने प्रियंका की उम्र 20 वर्ष बताई थी जबकि प्रियंका का स्कूल के दाखिल खारिज रजिस्टर की प्रमाणित प्रति के अनुसार उसकी उम्र 16 वर्ष 6 माह पाई गई। जिसका प्रसव 12 नवम्बर 2020 को संभावित था। इस मामले में जब जांच आगे बढ़ी तो यह बात भी सामने आई कि शनि के प्रियंका से अवैध संबध थे और वो गर्भवती हो गई थी। गांव में जब पंचायत हुई तो शनि भूमिया द्वारा प्रियंका के गर्भ में पल रहा बच्चा भी अपना होने की बात स्वीकार करने पर समाज के लोगों ने प्रियंका की शादी शनि भूमिया से करवा दी थी। पुलिस ने जांच में पाया गया कि सौतन नंदनी व पति शनि भूमिया की प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने आत्महत्या की है। जिसपर पुलिस ने पांच महीने बाद गुरुवार को शनि भूमिया व सौतन नंदनी भूमिया के खिलाफ धारा-305, 34 भादवि और 5, 6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । हिन्दुस्थान समाचार /ददन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in